Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा के मॉडल स्कूल के दो छात्रों का राज्य पुरस्कार के लिए चयन

बनेड़ा के मॉडल स्कूल के दो छात्रों का राज्य पुरस्कार के लिए चयन

भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के दो छात्रों का स्काउट गाइड के राज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार के लिए चयन हुआ है।
   मॉडल स्कूल प्रधानाचार्य भरत देव धाभाई ने बताया कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण केंद्र जगतपुरा जयपुर में 11 फरवरी को आयोजित होने वाले राज्य पुरस्कार समारोह में स्थानीय विद्यालय के यूनिट लीडर दीपक कुमार शर्मा के नेतृत्व में दो छात्र रौनक गारू व आयुष सिंह गौड़ सम्मिलित होंगे।.  स्थानीय स्काउट गाइड संघ बनेड़ा के सचिव सुरेश चंद्र शर्मा व समस्त स्टाफ साथियों ने राज्य पुरस्कार में सम्मिलित होने वाले दोनों छात्रों को शुभकामनाएं दी है।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?