Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा के उपरेडा ग्राम मे रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ

बनेड़ा के उपरेडा ग्राम मे रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के उपरेडा ग्राम मे रविवार को महाराणा प्रताप खेल मैदान में उपरेड़ा मंडल का विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ ,जिसमे उपरेड़ा, बामणीया, मुशी, मुशा, अमरगढ़,खातनखेड़ी, खारी खेड़ा,ओंकारपुरा, लाम्बा,प्रतापपुरा, भीलों का खेड़ा नौला का खेड़ा, भटखेड़ी, बेस्कलाई , मदनपुरा, देबीखेड़ा
गांवों से प्रातः कलश यात्रा , शोभायात्रा निकाली गई ।जिनका आयोजन स्थल पर 11:00 बजे संगम हुआ । कार्यक्रम में महंत प्रमोद दासजी, महंत लालदास जी , साध्वी महंत मायानाथजी , राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पर्यावरण संगठन से संबंधित अपना संस्थान के राजस्थान राज्य के प्रमुख  विनोद मैलाना , गोपाल चरण सिसोदिया राष्ट्र सेविका समिति की ज्योति दीदी उद्बोधन दिया गया। साथ प्रख्यात भजन गायक सूरज  सेन द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां द गई । कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम , नृत्य, भजन देशभक्तिपूर्ण गीत और नाटक किए गए।
अंत में सभी गांवों से समस्त पधारे हुए श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया गया।  साथ ही ड्रोन द्वारा पुष्प वर्षा की गए ।कार्यक्रम में लगभग सात हज़ार में लोगों ने भाग लिया ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?