
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !उपखण्ड सर्किल के बरण ग्राम पंचायत क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रघुनाथपुरा में शिक्षकों की कमी और उनकी अनियमित उपस्थिति के कारण शैक्षणिक व्यवस्था में गंभीर समस्याएँ उत्पन्न हो गई हैं। यह समस्या विद्यार्थियों के शैक्षिक भविष्य के लिए खतरनाक साबित हो रही है।
ग्राम एकलिंगपुरा और रघुनाथपुरा के अभिभावकों और ग्रामीणों ने पीईईओ विनोद कुमार शर्मा को जिला शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन देकर के विधालय की स्थिति पर ध्यान देने की मांग की है। इससे पुर्व भी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंच कर विधालय की स्थिति से अवगत करवाया गया था।
ज्ञापन में बताया गया है कि विद्यालय में कुल 16 शिक्षक पद स्वीकृत हैं, जिनमें से अधिकतर पद खाली है । इसके परिणामस्वरूप, कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, खासकर 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र जो बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति भी नहीं हो रही है। कई बार शिक्षक समय पर विद्यालय नहीं आते और अनुपस्थित रहते हैं, जिससे कक्षाएँ नियमित रूप से नहीं हो पातीं। इसके कारण पाठ्यक्रम समय पर पूरा नहीं हो पा रहा और विद्यार्थियों के मनोबल पर भी असर पड़ रहा है।
इस गंभीर स्थिति को देखते हुए, ग्रामीणों और अभिभावकों ने निम्नलिखित कार्यवाही की मांग की है:
विद्यालय में सभी स्वीकृत पदों पर शिक्षक की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।
शिक्षक की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
शैक्षणिक व्यवस्था में होने वाली अनियमितता के लिए जिम्मेदारी तय की जाए।
यह ज्ञापन जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा गया है और ग्रामीणों का मानना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई की जाती है, तो विद्यार्थियों का भविष्य संवर सकता है और विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।
इस दौरान स्वामी विवेकानंद युवा संस्थान बरण के अध्य्क्ष सीएस राजू जाट गांव से शंकर लाल पोषक, मिठू लाल गुर्जर, उदय कुमावत, रामकिशन वैष्णव, शंकर लाल गाडरी, गोपाल ओड, ओम प्रकाश गुर्जर, महिंन्द्र, नारायण, कन्हैया, सी एस राजू जाट, बाबू लाल, परमेश्वर, श्याम सुखदेव सहित सेकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।








Users Today : 3