

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)बनेड़ा ! अंतरराष्ट्रीय केंसर दिवस के अवसर पर आयुर्वेद विभाग और समेकित बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पंचायत समिति परिसर में बुधवार को एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
प्रभारी राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय सरदार नगर डॉ सरफराज अली खान ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कैंसर दिवस पर उपखंड अधिकारी श्रीकान्त व्यास और उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा डॉ महाराज सिंह के निर्देश पर स्तन कैंसर एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जागरूकता हैतु दिवसीय कार्यशाला के दौरान आयुर्वेद नर्स माधुरी मीणा ने उपस्थित महिलाओं की हीमोग्लोबिन और शुगर सहित 76 जांच की।डॉ खान ने बताया कि स्तन कैंसर एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर एक गंभीर बीमारी है।जो महिलाओं में जागरूकता के अभाव में मृत्यु का दूसरा बड़ा कारण है।स्तन कैंसर और गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) का कैंसर महिलाओं में होने वाले दो सबसे आम कैंसर हैं। स्तन कैंसर (स्तन की कोशिकाओं में) और सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय के निचले हिस्से में) अलग-अलग कारण से होते हैं। शुरुआती पहचान, नियमित जांच (मैमोग्राफी, पैप स्मीयर) और एचपीवी टीकाकरण से इनका सफल इलाज और रोकथाम संभव है।।समेकित बाल विकाश विभाग महिला पर्यवेक्षक
सुमन लता सुखवाल ने उक्त जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग किया।एवं उपस्थित महिलाओं को अन्य महिलाओं को भी स्तन कैंसर एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर हेतु जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।आयुर्वेद नर्स माधुरी मीणा उपस्थित महिलाओं की जांच करके आयुर्वेदिक दवाई वितरित की।डॉ सरफराज अली खान ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को इन जटिल रोगों के प्रति जागरूक करना था।ताकि वे इन असाध्य रोगों के प्रति गंभीर रहे।








Users Today : 5