Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा के सरदार नगर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ

बनेड़ा के सरदार नगर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा !राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह के अवसर भारतवर्ष में हिन्दू जागरण की नई दिशा को नई ऊर्जा व चेतना प्रदान करने हेतु
हिन्दू समाज द्वारा सनातन संस्कृति सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक  विराट हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन के क्रम में सरदार नगर खंड में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ
    
  सरदार नगर ग्राम मे प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जयपुर काकरोली स्टेट हाइवे न12 पर शोभागपुरा तिराहे पर स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में आयोजित विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इसके पश्चात आयोजित विशाल धर्म सभा का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय सेविका समिति की जिला कार्यवाह जंशू दीदी ने संबोधित किया। इसके साथ ही गौऋषि प्रकाश दास जी महाराज ने सभा को संबोधित करने के साथ ही भजनों की प्रस्तुतियां देकर के उपस्थित जन समूह
को मंत्र मुग्ध कर दिया।  राष्ट्रीय कवि और गीतकार डॉ कैलाश मंडेला ने काव्यपाठ किया गया।  साथ ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र कार्यकारिणी से हनुमान सिंह  राठौड़ ने अपने बौद्धिक उद्बोधन हिन्दू समाज जात-पात के बंधनों से मुक्त होकर के हिन्दू समाज को एक होने का आव्हान किया। इस दौरान साध्वी माया नाथ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे
                     सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत नृत्य नाटक और प्रतिभा सम्मान समारोह होंगे । उक्त आयोजन मे  सरदारनगर,कंकोलिया,शोभागपुरा,कुंवार,लसाड़िया ,जोरावरपुरा,कोडलाई,पटेलाई, भीमपुरा के हिंदू भाई और मातृशक्ति बड़ी संख्या में भाग लेने पहुंचे!

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?