
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78 वी पुण्यतिथि (शहीद दिवस) को ब्लॉक कार्यालय में पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया।
इस अवसर पर गांधी जीवन दर्शन समिति संयोजक गोवर्धन बलाई , सह संयोजक अरुण देराश्री, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नारायण लाल गाडरी, मुराद खा कायमखानी,अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष इब्राहिम पठान,रामजस कुमावत बालुराम खटीक इरफान पठान,अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, मौन रखा और उनके सत्य व अहिंसा के सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प लिया।
नेताओं ने गांधीजी के बलिदान को याद किया और उनके विचारों को अपनाने व नफरत-हिंसा के खिलाफ गांधीजी के संदेश को फैलाने की बात कही। सभा में गांधीजी के जीवन पर प्रकाश डाला गया और रंगभेद तथा स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद किया गया।








Users Today : 20