
भीलवाड़ा,( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड मुख्यालय पर एक फरवरी को आयोजित होने वाले विशाल हिन्दू सम्मेलन को लेकर के तैयारी जोरों से कि जा रही है। हिन्दू सम्मेलन की पुर्व संध्या पर 31 जनवरी को सायं 5 बजे विशाल वाहन रैली बस स्टैंड से शुरू होगी। एक फरवरी को प्रातः 11 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर एक बजे से पुलिस थाने के पास स्थित खेल मैदान में सन्त प्रवचनों के साथ ही अन्य अतिथियों द्वारा प्रेरक उद्बोधन होगा। इसके पश्चात दोपहर बाद तीन बजे से सामुहिक भोजन का शुरू होगा।
हिन्दू सम्मेलन को लेकर के कस्बे के मुख्य बाजारों गलियों और चोराहो को भगवा पताकाओ झंडियो और ध्वजो से सजाया जा रहा है । वही आयोजन स्थल पर भी पांडाल का निर्माण कार्य जारी है।
वही हिन्दू सम्मेलन को लेकर राजाधिराज गोपाल चरण सिसोदिया नारायण आचार्य प्रभाकर पाटोदिया यज्ञनारायण शर्मा प्यार चंद कुम्हार राजमल माली जगदीश खटीक सहित अन्य जनो द्वारा सालरियाकला बरण सुल्तानगढ सहित अन्य गावों में पहुच कर हिन्दू सम्मेलन के लिए निमंत्रण दिए जा रहे हैं। साथ ही उपखण्ड मुख्यालय पर घर घर जाकर के हिन्दू सम्मेलन के लिए पीले चावल देकर के निमंत्रण दिए जा रहे हैं।








Users Today : 20