Home » भीलवाड़ा » अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की महाविद्यालय इकाई ने कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन किया

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की महाविद्यालय इकाई ने कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन किया

भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित राजकीय महाविद्यालय में चल एन.एस.एस के सात दिवसीय के पांचवे दिन मंगलवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उच्च शिक्षा) की महाविद्यालय इकाई के तत्वाधान में कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.(डॉ) के एल मीणा ने की जबकि मुख्य वक्ता श्री अतुल कुमार जोशी सहायक आचार्य रहे, अपने अध्यक्ष उद्बोधन में प्राचार्य प्रो.(डॉ.) मीणा ने कर्तव्य बोध दिवस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कर्तव्य बोध दिवस व्यक्ति और समाज में उत्तरदायित्व की भावना को जागृत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। मुख्य वक्ता  अतुल कुमार जोशी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में बताया कि कर्तव्य बोध दिवस हमें परिवार समाज और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का बोध कराता है। उन्होंने कहा कि कर्तव्य पालन अधिकार से अधिक महत्वपूर्ण है एवं जब प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक पालन करता है तो राष्ट्र स्वामी उन्नत हो जाता है इकाई सचिव  सुबोध कुमार शर्मा ने आभार ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ. सिद्धार्थ कुमार देसाई ने किया। इस अवसर इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य  मीनाक्षी शर्मा,  शिवराज धाकड़,  सीताराम सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहें।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?