Home » भीलवाड़ा » नौ दिवसीय श्री देवनारायण भगवान मुर्ति प्रतिष्ठा व श्री मद भागवत कथा महोत्सव सम्पन्न

नौ दिवसीय श्री देवनारायण भगवान मुर्ति प्रतिष्ठा व श्री मद भागवत कथा महोत्सव सम्पन्न

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के बबराणा ग्राम पंचायत क्षेत्र के लापिया गांव में चल रहे नौ दिवसीय श्री देवनारायण भगवान मुर्ति प्रतिष्ठा व श्री मद भागवत कथा महोत्सव रविवार को  पुर्नाहुति के साथ ही सम्पन्न हुआ

यज्ञाचार्य शिवराज दाधीच और राहुल दाधीच ने बताया कि समस्त ग्राम वासी लापिया के संयुक्त तत्वावधान में 17 से 25 जनवरी तक आयोजित  महोत्सव के अतिंम दिन रविवार को अभिजित मुहूर्त में भगवान देवनारायण और शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के साथ शिखर कलश स्थापना के पश्चात पांच दिवसीय विष्णु महायज्ञ के पुर्णाहुति यज्ञ में यजमानों द्वारा आहुतियां दी गई। इसके पश्चात महाआरती के पश्चात दोपहर बाद महाप्रसादी का आयोजन शुरू हुआ !

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?