
भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण संस्थान के साप्ताहिक सेवाश्रम कार्यक्रम के तहत रविवार को सुल्तानगढ़ में नया केंद्र स्थापित किया गया।
अपना संस्थान के तहसील अध्यक्ष मुरली मनोहर व्यास ने बताया कि साप्ताहिक सेवाश्रम कार्य के तहत बनेड़ा – बरण मार्ग पर खेत के बाहर स्थित पशुओं के पानी पीने की पो की सफाई की इसके पश्चात सुल्तानगढ़ में स्थापित नए केंद्र पर 16 सोलह ढाना की बावड़ी पर स्थित पो की सफाई की गई पहले पो को खाली कर कचरा मालवा हटाकर काई को खुरच कर एसिड से साफ कर धोकर कल्ली की पुताई की गई इस पुनीत कार्य में निम्न कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया सहयोग किया।
इस दौरान अभय सिंह शेखावत, सोहन लाल बैरवा, नंदकिशोर माली, शांतिलाल धावा, लादू लाल खोईवाल, देवीलाल माली (उप सरपंच), प्रभाकर पाटोदिया , बालकृष्ण सोडाणी , सरदार सिंह कानावत, सुंदर सिंह चौहान, भेरूलाल खटीक ,अमर सिंह पवार, धन्ना लाल गुर्जर ,जमनालाल नायक, हीरालाल गुर्जर, श्यामलाल खोईवाल, हीरालाल खोईवाल, सत्यनारायण खोईवाल, सीताराम नायक, हीरालाल प्रजापत, देवराज दरोगा, महेंद्र सिंह नायक, सुरेश गुर्जर, वासुदेव दमामी, ओमप्रकाश दमामी, दीपक बैरागी, मोनू कुमार पारीक, प्रणव पारीक, प्रवीण वैष्णव, कन्हैया लाल नायक, रामकरण कुम्हार, विष्णु दमामी, हरिशंकर जांगिड़, दिनेश कुमार गुर्जर, दिनेश पारीक। आज 302 सप्ताह हो गये है। यह कार्य हर मौसम में चलता रहेगा।








Users Today : 90