

भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा)! बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के खारोलिया खेडा गांव स्थित चारभुजा मंदिर मे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार रात्री को 551 दीप जलाने के साथ ही छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। तथा भजन किर्तन के पश्चात ठाकुर जी को छप्पन प्रकार के व्यजनो का भोग लगाकर के लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया है वही उपखण्ड मुख्यालय पर पुराना बस स्टैंड स्थित सत्यनारायण मंदिर चौक में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।








Users Today : 90