
भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की उपशाखा के कर्तव्य बोध पखवाड़े का आयोजन राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला अध्यक्ष महेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालेसरिया में हुआ।.
जिला अध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि कर्तव्य बोध पखवाड़ा दिवस शिक्षकों को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्य का भी बोध करवाता है। शिक्षा की गुणवत्ता, नैतिक मूल्य और अनुशासन की नींव शिक्षक के कंधो पर टिकी हुई है।
मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कैलाश सुथार ने कहा कि शिक्षक का मुख्य कर्तव्य केवल शिक्षण नहीं बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहयोग करना भी है, उन्होंने शिक्षकों को अपने कर्तव्य का बोध रखने की अपील की कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिक्षाविद् प्रधानाचार्य सुशील छापरवाल ने कहा स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुषों की तरह जीवन में अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए सभी शिक्षक राष्ट्र के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाए उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी से सुभाष चंद्र बोस जयंती 23 जनवरी तक राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा प्रत्येक उप शाखा पर कर्तव्य बोध पखवाड़ा मनाया जाता है। उपशाखा शाहपुरा अध्यक्ष अमर सिंह चौहान ने बताया कि शिक्षक संघ राष्ट्रीय का ध्येय राष्ट्रहित में शिक्षा, शिक्षा हित में शिक्षक, शिक्षक हित में समाज है |जिला सह संगठन मंत्री सीताराम चौधरी ने कार्यक्रम का संचालन किया व शिक्षकों को संगठन की विचारधारा से अवगत कराया । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रवीण शर्मा, प्रधानाचार्य अनिल कुमार, सतीश कुमार व्यास, अमरचंद तेली ,जितेंद्र पालीवाल राजेश शर्मा, विकास अरविंद, सुनील कुमार, दिनेश राकां, महिला प्रतिनिधि मिथिलेश ओझा, आशा तोलंबिया, अनामिका कंवर, ललिता व्यास मंजू पारीक सहितकई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








Users Today : 90