Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा के सालरियाकला गांव के राजकीय विद्यालय में भामाशाह के सहयोग से जुते मोजे टाई बेल्ट तथा जर्सिया वितरित

बनेड़ा के सालरियाकला गांव के राजकीय विद्यालय में भामाशाह के सहयोग से जुते मोजे टाई बेल्ट तथा जर्सिया वितरित

भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के सालरियाकला ग्राम पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बालापुरा मे अध्ययनरत बालक बालिकाओं को भामाशाह के सहयोग से जुते मोजे टाई बेल्ट तथा जर्सिया वितरित की गई।
    प्रधानाध्यापक मनीष पारीक ने बताया कि बुधवार को मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान भामाशाह दिनेश भट्ट ( सेवानिवृत्त लेखाधिकारी) प्रहलाद सोमानी (सेवानिवृत्त बेंक कर्मी) जगदीश मुंदड़ा ( सेवानिवृत्त सहायक प्रशासनिक अधिकारी) लादूलाल खोइवाल ( सेवानिवृत्त बेंक अधिकारी ) एसएमसी अध्यक्ष शंकर लाल गाडरी. मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश व्यास
अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी योगेश माहेश्वरी सालरियाकला पीईईओ अल्का रानी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधालय मे पढने वाले सभी बच्चों को जुते मोजे टाई बेल्ट तथा जर्सिया वितरित की गई। इस दौरान अविनाश शर्मा सुमंत सिंह महेंद्र सिंह तंवर मनीष जायसवाल के साथ ही विधालय स्टाफ के मुबारिक हुसैन दिनेश कुमार रेगर के साथ ही ग्रामीण मांगीलाल गाडरी कनिराम बागरिया सहित अन्य जने उपस्थित थे ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?