Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा शाहपुरा में खेलों को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

बनेड़ा शाहपुरा में खेलों को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा शाहपुरा में खेलों को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए युवा मामले एवं खेल विभाग के अंतर्गत ₹3 करोड़ की स्वीकृत राशि से निर्मित होने वाली खेल अकादमी के निर्माण कार्य का आज विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया।

प्रस्तावित खेल अकादमी क्षेत्र के युवाओं एवं खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएँ उपलब्ध कराएगी, जिससे उनकी खेल प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ क्षेत्र में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। यह अकादमी भविष्य में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर राजेंद्र सिंह धाभाई, नरेश बुलिया, हेमेंद्र सिंह , डॉ सत्यनारायण कुमावत, कन्हैया लाल  धाकड़, अविनाश जीनगर, राजेंद्र  बोहरा, पंकज सुगंधी, जीवराज गुर्जर, शंकर  गुर्जर – भोजपुर, व सभी खेल प्रेमी, युवा वर्ग, खिलाडी, कार्यकर्ता बंधु, देवतुल्य आमजन उपस्थित थे ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?