
भीलवाड़ा,( जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा! पंचायत समिति की नवगठित लोटियास ग्राम पंचायत के कल्याणपुरा गांव के लोगों ने शुक्रवार को उपखण्ड अधिकारी और तहसीलदार को ज्ञापन देकर के वार्ड पुनर्गठन प्रक्रिया में संशोधन करवाने की मांग को लेकर के ज्ञापन सौंपा।
कल्याणपुरा गांव के लोगों ने उपखण्ड अधिकारी श्रीकांत व्यास और तहसीलदार संतोष सुनारी वाल को सोपे अपने ज्ञापन में बताया कि नवगठित लोटियास ग्राम पंचायत के वार्डों का हाल ही मे पुनर्गठन किया गया है। जिसमे कल्याणपुरा गांव को वार्ड न 5 व 6 मे बांट दिया गया है। जबकि यह पुर्व में पुरा एक वार्ड था। हाल ही में किए गए वार्डों के परिसिमन मे एक ही गाव को दो अलग अलग वार्डों में बांट दिया गया है। जिसके कारण गांव दो हिस्सों में बंट गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से वार्ड में पुनर्गठन मे संशोधन करवाने की मांग कि है। ग्रामीणों की मांग पुरी नहीं होने पर आगामी पंचायत राज चुनाव में मतदान के बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में पुखराज चौधरी विक्रम सिंह पिंटू लाल कुमावत भगवान सिंह मदनलाल सावंरमल महावीर कुमावत बद्रीलाल जाट धन्नालाल भील मुकेश कुमावत सपंत सिंह शंकर सिंह जय सिह उम्मेद सिंह भारत सिंह नंदलाल शाति लाल रामलाल नारायण भील रामेश्वर लाल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।








Users Today : 7