
भीलवाड़ा ( जय प्रकाश शर्मा),। बनेड़ा उपखण्ड मुख्यालय स्थित राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को ‘नई किरण नशा मुक्ति केंद्र’ योजना के अंतर्गत जनवरी माह के विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।
प्राचार्य प्रो. (डॉ.) के.एल. मीणा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में युवा शक्ति और व्यसन मुक्ति पर बल दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता प्रो. (डॉ.) सावन कुमार जांगिड़ (प्राचार्य, से.मु.मा. राजकीय कन्या महाविद्यालय, भीलवाड़ा) रहे। उन्होंने अपने संबोधन में नशामुक्ति को वर्तमान समय की महती आवश्यकता बताया। डॉ. जांगिड़ ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को रचनात्मक कार्यों की ओर अग्रसर होना चाहिए, क्योंकि एक नशामुक्त युवा ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) के.एल. मीणा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक जागरूकता के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का सफल संचालन और प्रबंधन कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ कुमार देसाई द्वारा किया गया। उन्होंने ‘नई किरण नशा मुक्ति केंद्र’ के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ऐसे आयोजनों का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का संचार करना और उन्हें व्यसन मुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के अंत में डॉ सावन जांगिड़ एवं डॉ. के.एल.मीणा द्वारा महाविद्यालय में नशा मुक्ति केंद्र के दस सखा सखियों को नशा मुक्ति किट का वितरण किया। महाविद्यालय के शैक्षणिक स्टाफ में सुबोध शर्मा, ज्योति रिठोदिया, मीनाक्षी शर्मा, शिवराज गोठवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ ली एवं हस्ताक्षर अभियान के तहत हस्ताक्षर किए ।








Users Today : 11