
भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा)! बनेड़ा उपखण्ड मुख्यालय स्थित लक्ष्मी भवन में चल रहे चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का बुधवार को पूर्णाहुति के साथ सफल समापन हुआ।
गायत्री महायज्ञ के अंतिम दिन बुधवार को पूर्णाहुति यज्ञ में करीब 1100 यजमानों द्वारा घर परिवार, राष्ट्र की सुख समृद्धि और लोक मंगल के लिए विशेष आहुतियां देकर यज्ञ संपन्न किया। चार दिनों के इस आयोजन में गायत्री परिवार द्वारा करीब 700 संस्कार जिनमे गुरुदीक्षा, पुंसवन संस्कार, अन्नप्रासन संस्कार, यज्ञोपवित संस्कार, विद्यारम्भ संस्कार, जन्मदिन इत्यादि संस्कार संपन्न करवाए गए। समापन सत्र में शांतिकुंज हरिद्वार परमेश्वर लाल साहू की टोली का भावभीना सम्मान किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ब्रह्मचारी महाराज,सुरेश चन्द्र अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य,मोहनलाल शर्मा सेवानिवृत्ति जिला कलेक्टर, शंकर लाल संघ प्रांत कार्यवाहक, हीरालाल टेलर पूर्व विभाग संघ चालक, कैलाश खोईवाल भीलवाड़ा महानगर संघचालक ,श्री मायाकांत त्रिपाठी क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भीलवाड़ा रणजीत सिंह गोदारा , विजेंद्र सिंह (प्रधान प्रतिनिधि) ,प्रद्युम्न सिंह (सरपंच संघ) ,परमेश्वर पारीक रायला मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
पूर्णाहुति के बाद विशाल प्रसादी का भी वितरण किया गया आयोजन समिति ने बताया कि इन चार दिनों में बनेड़ा और आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओ ने धर्म लाभ लिया व पुरा क्षेत्र आध्यात्मिक वातावरण में हो गया इस महायज्ञ के प्रति ग्रामवासियो व आस पास के गावों मे विशेष उत्साह देखने को मिला।








Users Today : 1