
भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा ! अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण संस्थान के साप्ताहिक सेवा श्रम कार्यक्रम के तहत रविवार को नाथ कुई के बाला जी मंदिर के पास स्थित, पो की सफाई की गई।
साप्ताहिक सेवाश्रम के तहत पहले पो को खाली करके मलवा व काई को एसिड से साफ किया गया, फिर पानी से धोकर, कल्ली की पुताई की गई। इस पुनीत कार्य में मुरली मनोहर व्यास, जगदीश चन्द्र वैष्णव, दिनेश चंद्र त्रिगुनायत, अरुण चन्द्र देराश्री, अशोक चन्द्र देराश्री, ओम प्रकाश मिस्त्री, ओम प्रकाश जोशी, अभिषेक जोशी, सुभाषचन्द्र तंबोली, सोहनलाल बेरवा, भेरुलाल भोई, देवी लाल माली उपसरपंच, अमर सिंह पवार, दीपक सिंह किशनावत, सरदार सिंह कानावत, मनोज काबरा, बालकृष्ण सोडानी, मिठुलाल भोई, सत्यनारायण शर्मा, आशीष गारू, देवीलाल माली , ने कार्य में सहयोग किया।आज 298 वां सप्ताह हो गया है यह कार्य हर मौसम में चलता रहेगा।








Users Today : 15