भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल की एक छात्रा तन्वी सिंह का स्कूली 19 वर्ष छात्रा ओपन साइट राइफल शूटिंग प्रतियोगिता मे भाग लेने हेतु राजस्थान टीम सदस्य चयन प्रशिक्षण हेतु चयन हुआ
शारीरिक शिक्षक निशांत चौहान ने बताया की छात्रा प्रतियोगिता पूर्व प्रशिक्षण हेतु राउमावि नेगड़िया (देलवाड़ा) राजसमंद मे प्रशिक्षण लेगी उसके पश्चात दिनांक 5 से 9 जनवरी तक भोपाल( मध्यप्रदेश) मे आयोजित होने वाली SGFI राष्ट्रीय खेलकुद प्रतियोगिता मे भाग लेगी। छात्रा के चयन होने पर विद्यालय के संस्थाप्रधान भरत देव धाभाई एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा शुभकामनाएं बधाई दी है।








Users Today : 20