Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा उपखंड में फॉलो कैंप शिविर का आयोजन हुआ

बनेड़ा उपखंड में फॉलो कैंप शिविर का आयोजन हुआ

भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त मुख्यालय बनेड़ा पर ग्रामीण सेवा शिविर का फोलो केंप आयोजित किया गया है। शिविर के दौरान कंकोलिया के दो जनो को जॉब कार्ड तथा दो को पट्टे जारी किए गए हैं
     शिविर के दौरान उपखण्ड अधिकारी श्रीकांत व्यास शिविर प्रभारी एवं विकास अधिकारी धर्मपाल परसोया सहायक शिविर प्रभारी एवं तहसीलदार संतोष सुनारीवाल अतिरिक्त विकास अधिकारी गणेश नारायण शर्मा सहायक कृषि अधिकारी डालुलाल माली संजीव कुमावत के साथ ही अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। शिविर प्रभारी परसोया ने पुर्व में आयोजित शिविरों के बकाया प्रकरणों निस्तारण के सभी विभागों को निर्देश दिए गए। शिविर के दौरान प्रार्थी कंकोलिया ग्राम निवासी मैना देवी पत्नी भेरू लाल तथा नारायण पुत्र शंकर गाडरी ने जॉब कार्ड नहीं होने तथा
देवकरण पुत्र निम्बा गुर्जर एवं देवकिशन पुत्र रामलाल गुर्जर ने शिविर प्रभारी एवं विकास अधिकारी धर्मपाल परसोया के समक्ष उपस्थित हो कर के बताया कि मकान के पट्टे नहीं होने की बात शिविर प्रभारी के समक्ष रखी है। जिस पर शिविर प्रभारी ने ग्रामीण विकास विभाग को निर्देशित करते हुए।  आवेदन करवाने के साथ ही शिविर के दौरान ही दो जॉब कार्ड तथा दो जनो को पट्टे जारी करवाए गए।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?