
भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा – राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमवार को भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त मुख्यालय रायला पर ग्रामीण सेवा शिविर का फोलो केंप आयोजित किया गया है।
शिविर के दौरान उपखण्ड अधिकारी श्रीकांत व्यास शिविर प्रभारी एवं विकास अधिकारी धर्मपाल परसोया सहायक शिविर प्रभारी एवं तहसीलदार संतोष सुनारीवाल के साथ ही अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। शिविर प्रभारी परसोया ने पुर्व में आयोजित शिविरों के बकाया प्रकरणों निस्तारण के सभी विभागों को निर्देश दिए गए। शिविर के दौरान महिला एव बाल विकास विभाग द्वारा गोदभराई संस्कार अन्न प्रासन संस्कार सहित अन्य कार्यकम आयोजित किए गए।








Users Today : 20