
भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा)!बनेडा उपखण्ड क्षेत्र के लापिया गांव स्थित देवनारायण शिक्षण संस्थान में बुधवार को कंचनबाई पुरुषोत्तम जोशी ट्रस्ट बनेड़ा के अध्यक्ष एवं भामाशाह इंजीनियर शंभुलाल जी जोशी द्वारा देवनारायण शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं को ऊनी स्वेटर का वितरण किया गया। वहीं, संस्थान के छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री तथा संस्थान को आवश्यक बिजली उपकरण तथा संस्थान को 12000 वार्षिक किराया राशि भेंट की गई तथा भविष्य में ट्रस्ट द्वारा और भी सहयोग जारी रहेगा |। कार्यक्रम में इंजीनियर शंभूलाल जोशी, लापिया के पूर्व वैद्य चिकित्सक जगदीश चंद्र जांगिड़, संस्था संचालक नारायण लाल गाडरी और समाजसेवी प्रकाश जांगिड़ तथा प्रभु लाल गाडरी उपस्थित थे।देवनारायण शिक्षण संस्थान के संचालक नारायण लाल गाडरी द्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष का माल्यार्पण व साफा बंधाकर आभार व्यक्त किया !








Users Today : 26