
भीलवाड़ा,(जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा राजस्थान पेशनर्स मंच तहसील शाखा के तत्वावधान में बुधवार को पेशनर्स डे समारोह सामुदायिक भवन परिसर में मनाया गया
पेशनर्स डे समारोह की अध्यक्षता राजाधिराज गोपाल चरण सिसोदिया एवं मुख्य अतिथि के रूप में उपखण्ड अधिकारी श्रीकांत व्यास एवं विशिष्ट अतिथि के रूप जिला वालीवाल संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी लाल सोनी सानिध्य मे हुआ। पेशनर्स मंच अध्यक्ष नियाज मोहम्मद सिलावट एव अन्य पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण और साफा बंधवाकर के स्वागत किया गया है। यज्ञनारायण शर्मा सम्पूर्ण वर्ष का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान नव पेशनर्स के साथ ही 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले पेंशनर्स का स्वागत किया गया। साथ ही पेंशनर्स को नई जानकारियां दी गई। कार्यक्रम के दौरान कोषाधिकारी महादेव राव मोती बोरखेडा स्थित नवग्रह आश्रम के वेध हंसराज चौधरी पुर्व सीएमएचओ डॉ आर सी सामरिया बालुराम टांक रामस्वरूप गग्गड के साथ ही शंभुलाल जोशी कल्याण सिंह राणावत रणजीत सिंह पंवार नवाब खा कायमखानी शंभुलाल दैराश्री द्वारा उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम मे तहसील क्षेत्र के पेशनर्स भाग लिया।








Users Today : 26