Home » भीलवाड़ा » लापिया में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

लापिया में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

बनेड़ा राज्य सरकार के दो वर्ष पुर्ण होने पर लापिया मे आयुर्वेद विभाग और चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है !

भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा)!राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय लापिया प्रभारी डॉ सरफराज अली खान ने बताया कि राजस्थान सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने पर उपखंड अधिकारी श्रीकान्त व्यास और उप निदेशक आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा डॉ महाराज सिंह के निर्देश पर ग्रामीण देहात के लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयुर्वेद विभाग और चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वधान में लापिया गांवमें स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आयुर्वेद नर्स रिंकू कुमारी मीणा ने महिलाओं और वृद्ध जनों के रक्त चाप,शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच की ।उप स्वास्थ्य केंद्र लापिया की एएनम पिंकी वैष्णव ने महिलाओं और बच्चों को रोग बीमारियों से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक टीके लगाए। वही आशा मोडू कंवर ने दवाई वितरण कार्य में सहयोग किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?