Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा सर्कल में महिला स्वास्थ्य जांच शिविर सम्पन्न

बनेड़ा सर्कल में महिला स्वास्थ्य जांच शिविर सम्पन्न

बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के सरदार नगर ग्राम मे मंगलवार को आयुर्वेद विभाग के तत्वावधान महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे 25 जाचे कि गई


भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा)!राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय सरदार नगर प्रभारी डॉ सरफराज अली खान ने बताया कि उपखंड अधिकारी श्रीकान्त व्यास और उप निदेशक आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा डॉ महाराज सिंह के निर्देश पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयोजित जांच शिविर में महिलाओं की रक्त चाप,शुगर और हीमोग्लोबिन की जांचे की गई। स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात आयुर्वेद नर्स माधुरी मीणा द्वारा महिलाओं को  आयुर्वेदिक दवाएं वितरित की गई । साथ ही एएनम आशा सेन ने उपस्थित महिलाओं को स्वस्थ आहार एवं जीवन शैली परिवर्तन के बारे में बताया।आशा मनु जीनगर और सीता माली ने जांच शिविर मे सहयोग दिया गया ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?