
भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के बामणिया गांव में वीर तेजाजी प्रीमियर लीग सीजन – 5 रात्रिकालीन किक्रेट प्रतियोगिता का रविवार सायं आगाज हुआ।
आयोजन कमेटी के मनीष पारीक ने बताया कि सात से चौदह दिसम्बर तक दुधिया रोशनी मे खेली जाने वाली इस क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह ईडन गार्डन (सीनियर स्कूल) के खेल मैदान में रविवार शाम 6:15 बजे हुआ। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान गजराज सिंह राणावत, अध्यक्षता पूर्व सरपंच भैरू सिंह राणावत, विशिष्ट अतिथि युवा समाजसेवी शरद सिंह चौहान की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान बनेड़ा पूर्व सरपंच रतन सिंह पंवार, बनेड़ा सचिव संघ अध्यक्ष गिरधर सिंह राणावत, समाजसेवी नरेंद्र सिंह लाम्बा, बामणिया पूर्व सरपंच कन्हैया लाल वैष्णव, अविनाश शर्मा, देवेंद्र सिंह राठौड़, सांवर सिंह राठौड़, रामदयाल खटीक, रामदयाल बैरवा, राजू मेघवंशी, नारायण जाट, वार्ड पंच रामस्वरूप गुर्जर, सत्यनारायण पारीक टूर्नामेंट के पाँचवे सीजन में खिलाड़ियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।ग्रामीणों व खेलप्रेमियों ने कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
टूर्नामेंट में बामनिया क्षेत्र की 6 टीमें भाग ले रही है,। बामनिया रॉयल्स – दीपेंद्र सिंह बामनिया इंडियंस – दीपक पारीक बामनिया सुपर किंग्स – अविनाश शर्मा बामनिया किंग्स – प्रहलाद सुथार सनराइजर्स बामनिया – कन्हैयालाल वैष्णव रॉयल चैलेंजर्स बामनिया – रामदयाल बैरवा है। उदघाटन मैच किंग इलेवन बामणिया और सनराइजर्स बामनिया के बीच हुआ जिसमें किंग्स इलेवन बामनिया ने पहले बैटिंग करते हुए 10 ओवर में 65 रन बनाए जवाब में सनराइजर्स बामणिया में 8.3 ओवर में लक्ष्य प्राप्त करके जीत हासिल की।दूसरा मैच बामनिया सुपर किंग्स और बामनिया रॉयल्स के बीच हुआ जिसमें बामनिया सुपर किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 10 और में 60 रन बनाए जवाब में बामणिया रॉयल्स ने 9.3 ओवर में लक्ष्य प्राप्त करके जीत हासिल की।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में नरेंद्र सिंह कानावत लाम्बा ने 1 लाख रुपए, श्री जी ग्रीन विला ने 21000 रुपए, न्यू कमल ब्रिक्स ने 11000 रुपए, राधे डीजे बामणिया ने 11000 रुपए, श्री राधे केटर्स बामणिया 2100 रुपए सहयोग राशि प्रदान की।
मंच संचालन कवि मुकेश चेचानी ने किया।








Users Today : 33