
भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !जनसंख्या नियंत्रण क़ानून बनाने की मांग को लेकर रिठौला निवासी जयपाल ओड अपनी सातवीं पैदल तिरंगा यात्रा पर शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे चित्तौड़गढ़ से दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय के लिए रवाना हुआ।
पदयात्रा पर निकले ओड का रविवार सुबह 9: 00बजे भीलवाड़ा अजमेर हाईवे पर ओड समाज के भीलवाड़ा ग्रामीण जिला अध्यक्ष बबलू ओड और उनके समर्थको द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया एवं भारत माता के जयकारे लगाए गए. इस दौरान सत्यनारायण,शांति लाल,गोविंद,अमन, लक्की, लोकेश , विनोद, राकेश, राजेश, बकसू , कन्हैया लाल, जमना लाल, कलेश, राहुल, महावीर, अशोक, महावीर, रतन, पूषालाल, संजय, सुरज, आदि समर्थक मौजूद थे!








Users Today : 33