Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा उपखण्ड अघिकारी श्रीकांत व्यास के सानिध्य में पौधारोपण किया गया

बनेड़ा उपखण्ड अघिकारी श्रीकांत व्यास के सानिध्य में पौधारोपण किया गया

भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड मुख्यालय स्थित पहाडियों के पास एक भामाशाह द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए। पौधारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत सोमवार को उपखण्ड अघिकारी श्रीकांत व्यास के सानिध्य में पौधारोपण किया गया
          युवा समाजसेवी संजय जैन द्वारा स्थापित चार्ली नेचुरल पार्क से पौधारोपण अभियान की शुरुआत करने वाले पर्यावरण प्रेमी जैन द्वारा नेचुरल पार्क मे मियाबाकी पद्धति के साथ ही अन्य तरिको से फलदार फुलदार आवंला बरगद नीम शिशम गुलमोहर करंज विभिन्न प्रकार के लगभग 25 हजार पौधे लगा चुके हैं।
साथ ही प्रशासन के सहयोग से पौधारोपण के लिए खाली पडी जमीन पर दीपावली पुर्व दस हजार पौधे लगाने का कार्य शुरू किया था। उक्त कार्यक्रम के समापन अवसर पर सोमवार को उपखण्ड अघिकारी श्रीकांत व्यास विनोद कुमार जैन कालु लाल भोई प्रेम देवी सहित अन्य जने उपस्थित थे ।साथ जैन द्वारा पुर्व में भी पर्यावरण संरक्षण के तहत राजकीय महाविद्यालय में भी पौधारोपण करवाया गया था।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?