

भीलवाड़ा ( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा नगर पालिका क्षेत्र के मानपुरा बस्ती में भगवान देवनारायण मुर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर सोमवार को 101 जल कलशो की शौभायात्रा निकाली गई
यज्ञाचार्य पं शिव दाधीच और राहुल तिवारी ने बताया कि 24 से 28 नवंबर तक चलने वाले पंच दिवसीय महोत्सव के पहले दिन सोमवार को पाबू जी महाराज के स्थान से डीजे के साथ 101 कलशो की शौभायात्रा शुरू हुई। जो कि गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए। देवनारायण मंदिर पहुंच कर के सम्पन्न हुई। साथ ही इस अवसर पर कमालपुरा गाव स्थित चारभुजा मंदिर से ठाकुर जी का बेवाण लाया गया। प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर एक कुंण्डात्मक विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ के दूसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार के 31 जोडों द्वारा विष्णु सहस्त्रनाम की आहुतियां दी गई। साथ ही रात्रि में पं शिव दाधीच द्वारा संगीतमय नानीबाई रो मायरो कथा का वाचन किया जा रहा है !








Users Today : 0