Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा उपखंड की अमरगढ़ गांव के राजकीय विद्यालय में जीवन शैली परिवर्तन अभियान के तहत विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया

बनेड़ा उपखंड की अमरगढ़ गांव के राजकीय विद्यालय में जीवन शैली परिवर्तन अभियान के तहत विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया

भीलवाड़ा,(जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के मुशी ग्राम पंचायत के अमरगढ गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को जीवन शैली परिवर्तन अभियान के तहत विद्यार्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
प्रभारी राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय मुंशी डॉ सरफराज अली खान ने बताया कि  उपखंड अधिकारी श्रीकांत व्यास और आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा के उपनिदेशक डॉ. महाराज सिंह के नेतृत्व में जीवन शैली परिवर्तन अभियान के तहत अमरगढ गांव स्थित विधालय में अध्ययनरत  विद्यार्थियों के हीमोग्लोबिन स्तर और वजन की जांच की गई।उप स्वास्थ्य केंद्र मुशी की एनम बबीता झाझडिया ने बच्चों का रोगों से बचाव हेतु टीकाकरण किया।
आयुर्वेद नर्स मनराज जाट ने विद्यार्थियों की हीमोग्लोबिन की जांच की और बीमार बच्चे को आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित कीं। इस अवसर पर
आशा शकीला बानो और कांता वैष्णव ने इस गतिविधि में सहयोग किया। एनम झाझडिया ने उपस्थित महिलाओं को आयुष्मान कार्ड वितरित किए।योग प्रशिक्षक रोशन व्यास ने बच्चों को योग अभ्यास करवाया।
डॉ. खान ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अचल के बच्चों और महिलाओं को स्वस्थ और शुद्ध जीवन शैली के प्रति जागरूक करना था। ऐसे प्रयासों से उन्हें अपने स्वास्थ्य के महत्व को समझने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?