
भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा परंपरागत कृषि विकास योजनांतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण में पंचायत समिति क्षेत्र के 100 हेक्टेयर क्षेत्र के कृषकों ने हिस्सा लिया ।
प्रशिक्षण में सहायक कृषि अधिकारी बनेड़ा डालू लाल माली ने बताया कि पंचायत समिति परिसर में आयोजित कृषक प्रशिक्षण में उपस्थित किसानों को रसायन मुक्त खेती एवं जैविक खेती से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान के तहत प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। जिसमे पूर्व सहायक कृषि अधिकारी कल्याण सिंह राणावत अजीज मोहम्मद सीताराम खटीक द्वारा किसानों को जहर मुक्त खेती कर किसानों को परंपरागत विधियों से जुड़ने का आव्हान किया ।
प्रशिक्षण में कृषि अधिकारी गुलाबपुरा प्रभु लाल जाट राम लाल बलाई एवं सहायक कृषि अधिकारी डाबला भैरू लाल बलाई,कृषि पर्यवेक्षक दुर्गेश रैगर,अन्नू सवालका, नेहा मीणा सलीम मंसूरी, रमेश बैरवा,विनोद धाकड़,सुनीता चौधरी,श्रीराम कुमावत ,कपिल खटीक, राकेश मेघवंशी,पूजा जाट पूजा रैगर आदि ने किसानों को विभागीय योजनाओं एवं जैविक खेती की जानकारी दी। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष में सभी अधिकारियों एवं कृषकों द्वारा खड़े होकर वंदे मातरम गीत का सामूहिक गायन किया गया।








Users Today : 40