

भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के खातन खेड़ी गांव में आयोजित पांच दिवसीय रात्रि कालीन प्रो कबड्डी लीग प्रतियोगिता का रविवार रात्रि को समापन हुआ। प्रतियोगिता का खिताब खातनखेडी थलाईबाज ने जीता।
आयोजन कमेटी के केलाश गुर्जर ने बताया कि खातनखेडी गांव में दुधिया रोशनी में आयोजित प्रो कबड्डी लीग प्रतियोगिता में स्थानीय छह टीमों ने भाग लिया । रविवार रात्रि को फाइनल मुकाबला खातनखेडी थलाईबाज और खातनखेडी दंबग के बिच खेला गया। रोमाचक मुकाबले में खातनखेडी थलाईबाज ने आठ पोईंट से जीता। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप हिन्दू भोज सेना अध्यक्ष गोपाल गुर्जर व आयोजक केलाश गुर्जर द्वारा विजेता टीम खातनखेडी थलाईबाज को पारितौषिक के रूप में ग्यारह हजार रुपये नकद तथा ट्राफी तथा उप विजेता खातनखेडी दंबग को 5100 सौ रुपये नकद और ट्राफी प्रदान करके के सम्मानित किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में पुर्व सरपच प्रहलाद बैरवा मिठु लाल गुर्जर बाबु खां मुन्ना खा हुसैन खा सांवर गुर्जर महेंद्र जाट रामस्वरूप गुर्जर सहित अन्य जने उपस्थित थे ।इससे पुर्व आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों का माल्यार्पण और साफा बंधवाकर के स्वागत किया गया।








Users Today : 40