

भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के लाम्बा गांव स्थित चामुंडा माता मंदिर परिसर में रविवार को आयोजित एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 250 नेत्र रोगियों की नेत्र विशेषज्ञों जाचें की गई।
आयोजक नरेन्द्र सिंह कानावत ने बताया कि गोमा बाई नेत्रालय के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंदऑपरेशन शिविर विशैषज्ञो कि टीम द्वारा लाम्बा उपरेडा राक्षी बामणिया कोडलाई भीमपुरा सहित आसपास गांवों से पहुचे। 250 लोगों की आखो की जांचे करने के साथ ही आप्रेशन योग्य 110 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन हैतु चयन किया गया। जिनका 12 एवं 14 नवंबर को गोमा बाई नेत्रालय मे आप्रेशन किए जाएगे। साथ ही
56 जनो को नजर के चश्में वितरित करने के साथ ही 75 नेत्र रोगियों को आवश्यक दवाईयां दी गई। शिविर के दौरान डॉक्टर कीर्तन प्रभारी डॉक्टर मुकेश मेहता सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।








Users Today : 0