
विजेताओं को किया सम्मानित
भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा 69 वी ब्लॉक स्तरीय (11 वर्षिय) खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सोमवार को कृष्णा पब्लिक स्कूल छापरी मे हुआ
प्रतियोगिता के समापन के मुख्य अतिथि रामेश्वर लाल बाल्दी ( जिला शिक्षा अधिकारी भीलवाड़ा) अध्यक्षता बबराणा पंचायत सरपंच प्रतिनिधि गणेश जाट तथा विशिष्ट अतिथि के रूप पीईईओ रिछडा सुभाष चंद्र जोशी थे। अतिथियों द्वारा विजेता टीमों को पारितोषिक वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित किया । प्रतियोगिता में कबड्डी, खो खो, एथलेटिक्स और जिमनास्टिक खेलो का आयोजन हुआ जिसमें लगभग 200 छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि बाल्दी ने खिलाड़ियों को उद्बोधन करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल भी बहुत जरूरी है जिससे बच्चे का सर्वांगीण विकास होता है । खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ साथ सामाजिक विकास भी होता है । खेल हमारे मन में टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ाता है । कबड्डी और खो खो में प्रथम आने वाली टीमों को ट्रॉफी और एथेलेटिक्स और साहित्य एवं सांस्कृतिक में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को गोल्ड और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया । इस प्रतियोगिता में श्री कृष्णा सेवा समिति के अध्यक्ष देबी लाल लाठी, शिवराज गर्ग , बबलू जाट बबराणा, गोपाल सुथार बबराणा, ग्राम पंचायत बबराणा के , उप सरपंच प्रतिनिधि विक्रम सिंह शक्तावत, विनायक पब्लिक स्कूल बड़ा महुआ के संस्था निदेशक गोपाल जाट, प्रभु लाल गाडरी बबराणा, रामेश्वर लाल जाट सांगानेर (सेवानिवृत अध्यापक) आदि भामाशाहों का भी आर्थिक सहयोग रहा । कार्यक्रम में बलवीर यादव, भगवती लाल जोशी, पुष्कर तेली, बलवीर यादव, विजय शंकर शर्मा, विमला आचार्य, कैलाश चंद खटीक, हरगोविंद त्रिपाठी सहित अन्य निर्णायक उपस्थित थे । संस्था द्वारा समस्त निर्णायक टीम को भी सम्मानित किया गया । इस प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में विजेता टीमें और खिलाड़ी 07 नवंबर को राजकीय प्राथमिक विद्यालय करलाव, रसदपुरा (बिजौलिया) में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेगी। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन घोषित किया गया ।








Users Today : 41