
भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा)!इस साल क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से इस बार रबी फसलों का रकबा बढ़ा है
कृषि विभाग द्वारा इस बार अनुदान पर चना बीज का वितरण किया गया। चना बीज किस्म GNG 2171 राज सीड का 90 रुपए किलो वाला बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर 45 रुपए किलो पर वितरित किया जा रहा है । इस बार चने की बुवाई की ओर कृषकों का रुझान अच्छा है । साथ ही कृषि विभाग द्वारा कृषकों को बीज उपचार करके ही बुवाई की सलाह दी जा रही हैं ।सहायक कृषि अधिकारी डालू लाल माली ने बताया कि इस बार विभाग द्वारा उपरेड़ा कृषक उत्पादक कंपनी के द्वारा 100 क्विं एवं बनेड़ा क्रय विक्रय सहकारी समिति द्वारा 120 क्विं चना बीज एवं गेहूं बीज 100 क्विं अनुदान पर वितरित किया गया।








Users Today : 41