
भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !राजस्थान मेवाड़ जाट महासभा द्वारा जाट समाज का भव्य सामूहिक विवाह समारोह आगामी 1 नवंबर को हरणी महादेव, भीलवाड़ा स्थित प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों में पूरा जाट समाज उत्साहपूर्वक जुटा हुआ है।
इस सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में 30 जोड़े वैवाहिक जीवन में प्रवेश करेंगे। विवाह समारोह में पूरे मेवाड़ क्षेत्र से हज़ारों जाट समाजजन उपस्थित होकर सभी नवविवाहित दंपत्तियों को आशीर्वाद देंगे।
महामंत्री शोभा राम तोगड़ा ने बताया कि सामूहिक विवाह से सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है तथा आर्थिक रूप से भी समाज को सुदृढ़ बनाने का संदेश जाता है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को ऐतिहासिक बनाएं।
कार्यक्रम में 31 अक्टूबर को रात्रि में सांस्कृतिक संध्या एवं 1 नवंबर को प्रातः 7:15 तेजाजी महाराज हरणी कला से हरणी महादेव तक भव्य बिंदोली का आयोजन होगा। जिसमें दुल्हनों और दूल्हों की शाही यात्रा होगी एवं राजस्थानी बैंड, मश्क बाजा, मंसोरी ढोल एवं तेजाजी अलगोजा गायन के साथ सभी महिलाएं एवं पुरुष जाट समाज की परंपरागत वेशभूषा में सुशोभित होकर नृत्य करेंगेँ। विशेष जेसीबी द्वारा फूल बरसायेँ जाएंगे।








Users Today : 41