
भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !आगामी दिपोत्सव पर्व को लेकर के पुलिस उपाधीक्षक शाहपुरा ओमप्रकाश विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस द्वारा कस्बे में फ्लेग मार्च किया गया
कस्बे के मुख्य बाजारों में शनिवार को थाना प्रभारी मूलचंद वर्मा के साथ पुलिस के सशस्त्र जवानों द्वारा रुट मार्च किया गया।


जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना पुलिस द्वारा शनिवार को माताजी का खेडा तिराहे पर ए श्रेणी की नाकाबंदी करने के साथ ही यहा पर गुजरने वाले वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
थाना प्रभारी मूलचंद वर्मा के नेतृत्व पुलिस के सशस्त्र जवानों द्वारा नाकाबंदी के दौरान दुपहिया चौपहिया चौपहिया वाहनों की सघन चेकिंग के साथ ही चौपहिया वाहनों पर लगीं। काली फिल्मे हटाने के साथ एम वी एक्ट के तहत 35 वाहनों के चालान बना कर के 5700 रूपये का जुर्माना वसूला गया। तथा दो वाहन जब्त किए गए।








Users Today : 42