
भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड मुख्यालय स्थित राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) एवं नई किरण नशा मुक्ति केंद्र के तत्वावधान में नशा मुक्ति कार्यशाला में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना और उन्हें नशा मुक्ति के प्रति प्रेरित करना है। कार्यक्रम महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में आयोजित किया गया।
प्राचार्य प्रो. डॉ. के.एल. मीणा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं उद्घाटन किया । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महावीर प्रसाद मिश्रा रहे जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से नॉन कम्युनिकेबल डिजीज़ के कॉर्डिनेटर है । प्राचार्य द्वारा मुख्य वक्ता का स्वागत किया। मुख्य वक्ता महावीर प्रसाद मिश्रा ने अपने व्याख्यान में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तारपूर्वक चर्चा की और छात्रों को नशा मुक्ति के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने अपने व्याख्यान में नशे के दुष्प्रभावों को बताते हुए इस हेतु बने कानूनी प्रावधानों जैसे कोटपा अधिनियम 2003 की चर्चा की। एन.एस.एस. कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ कुमार देसाई ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना और उन्हें नशा मुक्ति के प्रति प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के लिए हमें समाज में जागरूकता फैलानी होगी और लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताना होगा। कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नशा मुक्ति के प्रति अपने विचार राहुल माली और अन्नू माली ने व्यक्त किए ।प्राचार्य प्रो. मीणा ने छात्रों को नशा मुक्ति के प्रति आगे भी कार्य करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा।नई किरण नशा मुक्ति कार्यशाला में विशेष व्याख्यान के आयोजन अगस्त 2025 प्रति माह महाविद्यालय में किया जा रहा है जो छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने में उत्प्रेरक रहे है। कार्यक्रम में संकाय से सुबोध कुमार शर्मा, ज्योति रानी रिठोदिया, मीनाक्षी शर्मा, शिवराज गोठवाल, ऋतुराज टोंग्या, राजकुमार मीणा, अमृत जीनगर, रघुनाथ शर्मा उपस्थित रहें।








Users Today : 41