
भीलवाड़ा,(जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा! महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर सोमवार को पोषण माह के तहत पौषण मेला आयोजित किया गया। पंचायत समिति परिसर में स्थित स्वंय सिद्धा भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास अधिकारी धर्मपाल परसोया ने मा सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर के कार्यक्रम की शुरुआत की। पोषण माह के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म एवं अन्नप्राशन प्रवेश उत्सव मनाकर एक दिवसीय पोषण मेले का समापन किया गया। पौषण मेले मे ब्लॉक क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा 50 से अधिक व्यंजन बनाए गए। आगनबाडी 8 केंद्रों पर पोषण माह 17 सितंबर से 16 अक्टूबर के दौरान मनाया जा रहा है। पोषण माह की थीम 1.जीवन के स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान 2. पोषण ट्रैकर में लाभार्थी मॉड्यूल का लोकप्रिय करण 3.बच्चों में कुपोषण का प्रबंधन 4 बच्चों में मोटापे से निपटने के लिए स्वस्थ जीवन शैली प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम करवाया गया मोटे अनाज एवं रंगो द्वारा रंगोली बनाकर पोषण से संबंधित जानकारी दी गई पोषण ट्रैकर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, व्यंजन प्रदर्शनी, रंगोली प्रदर्शनी आदि पर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी मीनाक्षी यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया । देवीलाल बलाई वरिष्ठ सहायक , मनीष मेघवाल कनिष्ठ लेखाकार, श्याम कुमार शर्मा ब्लॉक समन्वयक महिला पर्यवेक्षक ,सुमन सुखवाल, संजना मीणा पर्यवेक्षक एवं क्षेत्र की समस्त कार्यकर्ता एवं बनेड़़ा नगर पालिका क्षेत्र के आम लोग उपस्थित थे!








Users Today : 55