
भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के राक्षी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्रामीण सेवा शिविर प्रभारी एवंविकास अधिकारी धर्मपाल परसोया एवं सहायक शिविर प्रभारी एवं नायब तहसीलदार सत्यनारायण लुहार प्रशासक मंजु देवी गुर्जर ग्राम विकास अधिकारी हेमत वैष्णव सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। कुछ दिन पहले गुडडू पुत्र बशीर खा निवासी राक्षी का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था। जिसमें गुडडू के टीबी रोग से पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी। जिस पर शिविर प्रभारी ने गुडडू को शिविर में बुलाकर के निक्षय किट प्रदान किया गया। किट प्राप्त करके राज्य सरकार को धन्यवाद दिया !








Users Today : 55