Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा के बल्दरखा ग्राम पंचायत में विधायक लाला राम बैरवा के मुख्य आतिथ्य ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन

बनेड़ा के बल्दरखा ग्राम पंचायत में  विधायक लाला राम बैरवा के मुख्य आतिथ्य ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन

भीलवाड़ा,(जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के बल्दरखा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गुरुवार को विधायक लाला राम बैरवा के मुख्य आतिथ्य ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी श्रीकांत व्यास शिविर प्रभारी एवं विकास अधिकारी धर्मपाल परसोया एवं सहायक शिविर प्रभारी एवं नायब तहसीलदार सत्यनारायण लुहार महिला अधिकारिता विभाग की ब्लॉक सुपरवाइजर सुमनलता सुखवाल प्रशासक श्याम लाल शर्मा बल्दरखा ग्राम साथीन दुर्गेश कवंर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उमा तिवारी सरिता पारीक संजु जैन
सहित अन्य जने उपस्थित थे शिविर के दौरान “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान” के तहत राजी देवी की दुसरी पुत्री प्रिया का पहला जन्मदिन शिविर मे केक काटकर मनाने के साथ अन्न प्रासन करवाया गया तथा दो गर्भवती महिलाओं बसंती भील तथा पुजा भील की गोद भराई रस्म अदा कि गई। विधायक बैरवा ने शिविर का अवलोकन करने के साथ ही ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का सुनकर के अधिकारीयो को समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान सरपच संघ के अध्यक्ष प्रधुम्न सिंह राठौड़ के साथ ही विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?