Home » भीलवाड़ा » नन्हे मुन्हें बालकों ने किया रावण दहन

नन्हे मुन्हें बालकों ने किया रावण दहन

भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के बबराणा ग्राम मे गुरुवार को विजयादशमी के अवसर पर  छोटे छोटे बच्चों द्वारा पांच फिट के  रावण का दहन किया गया ।
बच्चों ने मिलकर कार्ड बोर्ड, लकड़ी और फोम से रावण का पुतला बनाया गया। जिसकी पूरे गांव में जय श्री राम के उद्घोष के साथ सवारी निकाली गई । पुरे गांव में घुमने के तत्पश्चात रावण के पुतले का पथवारी मैदान में आतिशबाजी के साथ दहन किया गया । वही हनुमान कोलोनी मे बच्चो द्वारा बनाए गए हैं रावण के दस फिट के पुतले का रात्रि साढे नौ बजे हनुमान कोलोनी परिसर में उपस्थित जन समूह के बिच आतिशबाजी के साथ दहन किया गया

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?