
भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड मुख्यालय पर गुरुवार को दशहरा प्रबंधक कमेटी द्वारा वर्षो से चली आ रही। परंपरा के तहत विजयादशमी के अवसर पर दशानन की शाही सवारी धुमधाम से निकाली जाएगी। वही इस बार नगरपालिका द्वारा भी रावण कुम्भकर्ण तथा मेघनाथ के पुतले बना कर के उनका दहन किया जाएगा
दशहरे के अवसर पर दो अक्टुबर को दोपहर बाद खारिया कुंड से बैड के साथ राम लक्ष्मण हनुमान और भगवान भोलेनाथ की झांकी के साथ ही 15 फिट के दशहरे की शाही सवारी शुरू होगी है। सवारी के आगे आगे नवयुवकों की टोली डांडिया नृत्य करते हुए तथा अखाड़े के कलाकारों द्वारा अखाड़े का प्रदर्शन करते हुए चलते हैं। दशानन की शाही सवारी मुख्य मार्गों से होते हुए। भीलवाड़ा मार्ग पर स्थित वन विभाग की चौकी के पास दशहरा मैदान पर पहुचंती है। जहां पर उपस्थित सैकड़ों की तादाद में उपस्थित जन समूह की उपस्थिति में भव्य आतिशबाजी के बिच दशहरे के पुतले पर राम के पात्र द्वारा तीर चलाने के बाद लंकाधिपति रावण के पुतले का दहन किया जाता है। अपनी इसी अनुठी परंपरा के कारण बनेड़ा के दशहरा महोत्सव ने अपनी अलग ही पहचान बना रखी है।
इसके साथ ही कस्बे में छोटे बच्चों द्वारा रावण के छोटे पुतलों का निर्माण करने के साथ ही इन छोटे रावण के पुतलों का अलग अलग स्थानों पर बच्चों द्वारा दहन किया जाता है।
वही नगरपालिका की और से रावण कुम्भकर्ण तथा मेघनाथ के पुतले बनाऐ जाऐगे = ग्राम पंचायत से नगरपालिका बनने के बाद इस बार नगरपालिका की और से 31 फिट के रावण तथा कुम्भकर्ण और मेघनाथ के 21- 21 फिट के पुतले बनाऐ जा रहे है। गुरुवार को सायं भव्य आतिशबाजी के बिच दहन किया जाएगा।








Users Today : 58