Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा में भंडारा और निकटवर्ती बबराणा ग्राम गरबा महोत्सव

बनेड़ा में भंडारा और निकटवर्ती बबराणा ग्राम गरबा महोत्सव

भीलवाड़ा(जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा निकटवर्ती बबराणा ग्राम मे सगस जी  के चौक में महिला मंडल के तत्वावधान में गरबा महौत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
     इससे पूर्व महिला मंडल के शारदीय नवरात्र के अवसर पर विधी विधान से पुजा अर्चना के साथ मा दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के साथ ही नित्य गरबा से पुर्व माँ दुर्गा की आरती के पश्चात भक्ति संगीत की धुनो पर महिलाओं और बालिकाओं द्वारा गरबा नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में महिलाएं बढ़चढ़कर के भाग ले रही है।

बनेड़ा में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर पैदल यात्रियों के लिए बावड़ी वाले सगस जी महाराज के पास लगाए चतुर्थ विशाल भंडारे के समापन अवसर पर मंगलवार को कन्या पूजन और कन्या भोज का आयोजन किया गया।
मा जोगणिया भंडारा समिति के सहयोग से 21 से 30 सितंबर दुर्गा अष्टमी तक आयोजित इस भंडारे में पैदल जाने वाले पदयात्रियो के चाय नास्ते तथा आराम की व्यवस्था की गई थी। मंगलवार को  दुर्गा अष्टमी के अवसर सामुहिक रूप से 501 कन्याओ का पूजन के साथ ही कन्याओ को भोजन
करवाया गया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?