
भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण संस्थान का साप्ताहिक सेवाश्रम का कार्यक्रम के 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिन के अवसर पर मेगा हाइवे पर भीलवाड़ा रोड पर पेट्रोल पंप के सामने, वटवृक्ष लगाकर पखवाड़े का आरंभ किया गया।
वट वृक्ष इसलिए लगाया गया क्योंकि जिस प्रकार वृक्ष हजारों सालों तक जीता है उसी प्रकार कार्यकर्ता कामना करते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी भी हजारों सालों तक जिएं। जिस प्रकार वटवृक्ष पंछियों और पशुओं को आश्रय प्रदान करता है इस प्रकार हमारे प्रधानमंत्री भी हजारों के पालनहार है। इस पुनीत कार्य में निम्न लोगों ने सहयोग किया मुरली मनोहर व्यास, लक्ष्मी लाल सोनी, भेरूलाल रेगर, शांतिलाल लक्षकार, भेरूलाल खटीक, नंदलाल माली, परमेश्वर रेबारी, संपत रेबारी, दिनेश कुमार रेगर, अर्जुन बलाई, रवि मेघवंशी, किशन बलाई, भेरूलाल लक्षकार, विनोद भील और आदित्य बलाई।








Users Today : 74