
भीलवाड़ा,(जय प्रकाश शर्मा)! बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के सरदारनगर ग्राम स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 69 वीं जिला स्तरीय खो – खो विद्यालयी 17 व 19 वर्षीय छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ।
जिला स्तरीय खो – खो प्रतियोगिता का समापन समारोह पूर्व विधायक प्रत्याशी राजकुमार बैरवा के मुख्य आतिथ्य में तथा अध्यक्षता रविशंकर गिरी एवं अति विशिष्ट अतिथि एसबीओ सुरेश पारीक,आरपी नाथू लाल मेघवंशी. समाजसेवी महादेव गाडरी (कंकोलिया) ,समाजसेवी ओम प्रकाश गिरी,पूर्व उप सरपंच जाकिर मंसूरी,मोहन खटोड़ थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मा सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर के किया गया। इस अवसर पर विधालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया है
17 व 19 वर्षीय खो – खो छात्रा वर्ग मे 39 विद्यालयो की टीमों ने भाग लिया।
अतिथियों द्वारा विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पारितौषिक देकर के सम्मानित किया गया है
17 वर्षीय खो – खो छात्रा वर्ग मे विजेता खेराबाद उप विजेता आशाहोली तृतीय स्थान बड़ा दाँतडा रहें
17 वर्ष मे बेस्ट प्लेयर वर्षा कुमावत रही
19 वर्षीय खो – खो छात्रा वर्ग मे विजेता रामपुरिया ( आसीन्द ) उप विजेता गणेश पूरा (आसीन्द ) तृतीय स्थान रघुनाथपूरा रही
19 वर्ष मे बेस्ट प्लेयर कोमल गुर्जर रही
इस दौरान महेंद्र छिपा, बद्री माली,राजु बड़ार,रामलाल कुमावत,शिवराज माली,रमेश सरगरा, शंकर तेली,रामस्वरूप माली तरुण सिंह सिसोदिया,लादू लाल तेली, संध्या तोलम्बिया,शिवचरण जोशी उपस्थिति रहें मंच का संचालन दशरथ सिंह ने किया।अंत में प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया!








Users Today : 76