
भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा झलझुलनी एकादशी के पावन अवसर पर बुधवार को हल्का फुहारों के बीच कस्बे के सभी प्रमुख मंदिरों से ठाकुर जी नगर भ्रमण करते हुए मान कुंड पर पहुंचे। जहां पर पुजा अर्चना कि गई
जलझुलनी ग्यारस के अवसर पर बुधवार को साय राज महल ( किले) से पीताम्बर भगवान की शौभायात्रा बैडबाजो के साथ शुरू हुईं। इसके पश्चात सीताराम मंदिर नृसिंह भगवान चारभुजा नाथ राधा कृष्ण श्याम बिहारी सीताराम भगवान राम मौहल्ला लक्ष्मी नारायण मंदिर सत्यनारायण मंदिर बाबा रामदेव के तथा राधा कृष्ण मदिरो से बैवाण पुराना बस स्टैंड स्थित मान कुंड पहुंचे। जहां पर ठाकुर जी को जल विहार करवाने के पश्चात पुजा अर्चना कि गई। इसके पश्चात राज परिवार की और से सभी मंदिरों के बैवाणो पर श्री फल भेंट किए गए हैं। इस दौरान राज परिवार की और से रतन सिंह राणावत. शिव सिंह बडारी. सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इसके पश्चात सभी बेवाण अपने अपने गंतव्य स्थल के लिए रवाना हुए। बेवाण में शामिल लोग हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की सहित अन्य भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। वहीं जलझुलनी एकादशी महोत्सव के अवसर पर बुधवार को सरदारनगर में चारभुजा मंदिर से ठाकुर जी नगर भ्रमण को निकले। जो कि गांव के माली मोहल्ला, कुम्हार मोहल्ला, जोशी मोहल्ला, कुमावत मोहल्ला, गाडरी मोहल्ला, हवेली का चौक सहित गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए। गावंई तालाब पर पहुंचे। जहां पर ठाकुर जी जल विहार करवाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। साथ ही राक्षी गांव में भी ठाकुर जी के बैवाण निकालने के पश्चात ठाकुर जी को जल विहार करवाया गया है!








Users Today : 76