Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा राजकीय विधि महाविद्यालय, भीलवाड़ा के विद्यार्थियो ने किया वृक्षारोपण

बनेड़ा राजकीय विधि महाविद्यालय, भीलवाड़ा के विद्यार्थियो ने किया वृक्षारोपण

भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा राजकीय विधि महाविद्यालय, भीलवाड़ा में नई किरण नशामुक्त भारत अभियान एवं महिला नीति 2021 के तहत सहायक आचार्य सुश्री मानसी रैया एवं मीनाक्षी मीणा के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक-मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा उन्हें नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। इसी अवसर पर सुश्री नफीसा बानो, सहायक आचार्य ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ मानव जीवन के लिए वृक्षारोपण की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को अधिकाधिक संख्या में वृक्ष लगाने हेतु प्रोत्साहित किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?