Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा चार्ली नेचुरल पार्क में शुक्रवार को सघन पौधरोपण का आयोजन किया गया

बनेड़ा चार्ली नेचुरल पार्क में शुक्रवार को सघन पौधरोपण का आयोजन किया गया

भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड मुख्यालय से नानूदिया जाने वाले रास्ते पर पहाड़ियों के ऊपर बनी चार्ली नेचुरल पार्क में शुक्रवार को सघन पौधरोपण का आयोजन किया गया
          चार्ली नेचुरल पार्क में विभिन्न किस्मों के छायादार और फलदार ,फुलदार पौधो का पोधारोपण किया गया । शुक्रवार को आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान उपखण्ड अधिकारी श्रीकांत व्यास, प्रधान प्रतिनिधि विजेन्द्र सिंह राठौड़, तहसीलदार नारायण प्रसाद शर्मा,अपना संस्थान के तहसील अध्यक्ष मुरली मनोहर व्यास, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजमल माली, हैबिल्ड संस्था से त्रिशला बोथरा के साथ ही खनन कलस्टर समिति के अध्यक्ष गोवर्धन बलाई सहित अन्य जनों की उपस्थिति में नेचुरल पार्क में 500 पौधारोपण किया गया। चार्ली नेचुरल पार्क के संचालक संजय जैन ने बताया इस सीजन में पार्क में लगभग 9500 पौधे और लगाए जाएंगे। इससे पूर्व भी पार्क में मियावाकी पद्धति के साथ ही अन्य तरीकों से लगभग 16000 पौधे लगाए जा चुके हैं ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?