Home » भींडर » विधायक डांगी ने किया हॉस्पिटल का शिलान्यास, लिंक सड़क का उद्घाटन

विधायक डांगी ने किया हॉस्पिटल का शिलान्यास, लिंक सड़क का उद्घाटन

विधायक डांगी ने किया मालकिटूस ग्राम पंचायत में 50 लाख के हॉस्पिटल का शिलान्यास, 36 लाख की लिंक सड़क का उद्घाटन

कार्यक्रम में कई कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी जॉइन की

वल्लभनगर, (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)। ग्राम पंचायत मालकिटूस में विकास कार्यों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी ने करीब 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले हॉस्पिटल का शिलान्यास किया। इसके साथ ही लूणेश्वर महादेव तक 36 लाख रुपये की लागत से निर्मित संपर्क सड़क का उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान पनगट योजना सहित विभिन्न विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया गया। इस मौके पर विधायक डांगी ने कहा कि वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और हर गांव में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित किया जाएगा। इसी कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के शंकर चौधरी, पूर्व सरपंच एव पूर्व यूथ विधानसभा अध्यक्ष और प्रेम सिंह के साथ अन्य साथियों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर विधायक उदयलाल डांगी ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलवाई। शंकर चौधरी ने कहा कि वे भाजपा की विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी से जुड़े हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। कार्यक्रम में मेनार मंडल अध्यक्ष विजयलाल मेनारिया , महामंत्री प्रेम सिंह, महामंत्री संजय मेनारिया, जगदीश सालवी, सजन सिंह, हमेर सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?